
क्या आप जानते हैं ब्राउन शुगर से आपके शरीर को क्या लाभ होता है
भारतीय घरों में शुगर का इस्तेमाल सभी करते हैं। लेकिन बता दें कि खाने में ब्राउन शुगर को मिलाया जाए तो इससे सेहत को कईं लाभ मिलते हैं। ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, ब्राउन शुगर को चीनी और गुड़ से मिलाकर बनाईं जाती है। यह साधारण शुगर के सेवन से ज्यादा लाभदायक हैं। खाने में भी ये बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है।
आज ब्राउन शुगर के सेवन के फायदों के बारें में हम आपको बताने वाले हैं।डार्क ब्राउन शुगर: डार्क ब्राउन शुगर में कम से कम 6 प्रतिशत गुड़ मिलाया जाता है, इसमें गुड़ की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए ये थोड़ा डार्क होती है।नेचुरल ब्राउन शुगर: नेचुरल ब्राउन शुगर में शुगर को पीसने के बाद गुड़ मिलाया जाता है। वहीं इसका स्वाद बाकी की तुलना में मीठा ज्यादा होता है।
लाइट ब्राउन शुगर: इस शुगर में वाइट चीनी के साथ गुड़ को कम मात्रा में मिक्स किया जाता है, ये हल्के भूरे रंग की होती है।
वेट लॉस में करता है मदद– जरूरत से ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से शरीर को ज्यादा नुकसानदायक होता है। वही ब्राउन शुगर का सेवन करके सेहत को स्वस्थ रखा जा सकता हैं।इसमें कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने से वजन बढ़ता है। ब्राउन शुगर के सेवन से व्यक्ति का मेटाबॉयोलिज्म मजबूत होता जाता है। ब्राउन शुगर से के सेवन से लम्बे समय तक भूख भी नहीं लगती है।
सर्दी-जुकाम की समस्या होगी दूर– मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्या होना आम बात हैं। ऐसे में राहत पाने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन फायदा पहुंचाने का काम करता है। इस शुगर का सेवन के लिए एक गिलास वार्म वाटर में अदरक के कुछ टुकड़ों को डालें, फिर इसमें शुगर को मिलाएं और सेवन करें। ज्यादा सर्दी-जुकाम है तो दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करें।
इम्युनिटी को बनाएं मजबूत- इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। रोजाना इसके सेवन से पेट खराब होने कि समस्या कम हो जाती है। पेट की समस्या को दूर करने के लिए ब्राउन शुगर को अपनी डाइट में शामिल करें। इसे दवाई के रूप में भी यूज़ कर सकते हैं। अगर पेट में दर्द या गैस बन रही है तो ऐसे में हल्के गर्म पानी में दो चम्मच शुगर डालकर पियें। इससे पेट की समस्या दूर हो जाएगी।
Leave a Reply